सौरव दास के खिलाफ लुक आउट नोटिस: क्यों विदेश नहीं जा सके थे सीजेपी प्रवक्ता, केंद्र ने हाईकोर्ट में बताया

केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक और प्रवक्ता सौरव दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है, जिसके कारण उन्हें यूनाइटेड किंगडम (लंदन) की यात्रा करने से दिल्ली हवाई अड्डे पर रोका गया।

 

सौरव के भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर
केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) चेतन शर्मा ने न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ को बताया कि दास के पासपोर्ट में पाई गई विसंगतियों का असर उनकी भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है। केंद्र सरकार के स्थायी वकील आशीष दीक्षित के साथ उपस्थित शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह एलओसी मुंबई पुलिस के अनुरोध पर जारी की गई है।

 

 

अदालत की कार्यवाही और केंद्र का जवाब
मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ के समक्ष हुई। अदालत ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर इस मामले में विस्तृत जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 9 दिसंबर के लिए तय की है।

 

 

मुंबई पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर
सुनवाई के दौरान केंद्र के वकील ने अदालत को बताया कि मुंबई पुलिस ने 23 नवंबर को सौरव दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। इसके साथ ही उन्हें एक कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया है, जिसका जवाब दास की ओर से अभी तक नहीं दिया गया है।

याचिकाकर्ता का पक्ष
सौरव दास ने यात्रा रोके जाने के सरकार के कदम को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। उनके वकील ने अदालत में दलील दी कि सौरव दास को किसी भी लुक आउट सर्कुलर के जारी होने की पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी। उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि यह सर्कुलर किस कारण और उद्देश्य से जारी किया गया है। याचिका के अनुसार, उन्हें 23 नवंबर की रात दिल्ली हवाई अड्डे पर बिना किसी स्पष्ट कारण के रोका गया।

और पढ़े  दो तिहाई किशोरों में विटामिन बी12 की कमी: आधे से ज्यादा वयस्क भी प्रभावित, सर्वेक्षण में सामने आए आंकड़े

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में होना था शामिल
सौरव दास ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लंदन जा रहे थे। उन्हें वहां ‘कॉकरोच मूवमेंट’ विषय पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। लंदन की उड़ान में सवार होने से ठीक पहले उन्हें आव्रजन (इमिग्रेशन) काउंटर पर रोक लिया गया।

  • Related Posts

    SC का बड़ा फैसला- ज्यादा तेल-शक्कर वाली चीजों को लेकर सुप्रीमकोर्ट सख्त, केंद्र और FSSAI को निर्देश,जानें

    देश के तेजी से बढ़ते पैकेज्ड फूड और एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर के लिए विनियामक मोर्चे पर एक बड़ा नीतिगत मोड़ सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और भारतीय…

    पूर्व सांसद आनंद मोहन को झटका: करना होगा आत्मसमर्पण, बिहार सरकार का फैसला SC से रद्द

    सुप्रीमकोर्ट ने पूर्व सांसद आनंद मोहन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने बिहार सरकार का 2023 का वह फैसला रद्द कर दिया है, जिसके तहत आनंद मोहन को सजा…