पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री धामी: कहा-वेडिंग डेस्टीनेशन व शीतकालीन पर्यटन में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वेडिंग डेस्टीनेशन, शीतकालीन और आध्यात्मिक पर्यटन के विजन को धरातल पर उतारने के लिए सरकार काम कर रही है। नए वेडिंग डेस्टीनेशन के साथ तीन आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्र चिह्नित किए गए। इसके अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम व कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृहों में श्रद्धालुओं को 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अवगत कराया कि राज्य में वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में रामनगर, देहरादून, ऋषिकेश व त्रियुगीनारायण को विकसित किया जा रहा है। चोपता-दुगलबिट्टा, पटवाडांगर व शारदा कॉरिडोर के तहत नए वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने की पहल की जा रही है। इसके अलावा राज्य में वेडिंग डेस्टिनेशन नीति तैयार कर गाइडलाइन जारी की गई हैं।
आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के पौड़ी के बेलकेदार क्षेत्र, टिहरी के अंजनीसैंण व चंपावत के लोहाघाट व श्यामलाताल को आध्यात्मिक पर्यटन के विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चारधाम के प्रमुख गद्दी स्थलों से शीतकालीन यात्रा प्रारंभ की गई है। जीएमवीएन व केएमवीएन के पर्यटक आवास गृहों में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। बीते वर्ष शीतकालीन यात्रा में 73 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधामों के प्रवास स्थलों पर दर्शन किए। इस बार चारधाम यात्रा में 65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। आदि कैलाश परिक्रमा रन के तहत हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन आयोजित की गई तथा माणा घाटी में मैराथन दौड़ प्रस्तावित की गई है।
स्थानीय उत्पादों को उपलब्ध करा रहे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार
वोकल फॉर लोकल व लोकल टू ग्लोबल की दिशा में राज्य सरकार काम रही है। आईटीबीपी के साथ एमओयू के माध्यम से 7,255 बकरियों से 2.18 लाख किलोग्राम मांस एवं 30 टन मछली की आपूर्ति की गई है। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस ब्रांड का टर्नओवर 6.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ब्रांड के 22 ट्रेडमार्क पंजीकृत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन व केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने और प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता से काम कार्य कर रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड विस चुनाव: भाजपा करने जा रही है नया प्रयोग, हर विधानसभा में होगी महिला विस्तारक की नियुक्ति

पीएम को भेंट किए स्थानीय उत्पाद
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, पारंपरिक विरासत एवं स्थानीय उत्पादों की विशिष्ट पहचान से जुड़े उपहार भेंट किए। इनमें मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा (पारंपरिक ऊनी वस्त्र), उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा व लाल चावल थे। इनके अलावा हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता व आध्यात्मिक महत्ता को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति भी भेंट की।

  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…