Bihar: स्कूल बना अखाड़ा! बच्चों के सामने हेडमास्टर ने महिला को छड़ी से पीटा,मचा बवाल..

Spread the love

बाढ़ अनुमंडल के इब्राहिमपुर प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल प्रभारी गौतम कुमार एक महिला को छड़ी से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अगस्त महीने का है, जो अब सामने आया है। घटना के समय वहां कुछ बच्चे और शिक्षक भी मौजूद थे।

 

बच्चों के सामने मारपीट, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो में दिख रहा है कि महिला स्कूल प्रभारी के साथ गाली गलौज कर रही है और उन पर गंभीर आरोप लगा रही है। इसी दौरान स्कूल प्रभारी गुस्सा हो जाते हैं और बच्चों के सामने ही महिला को छड़ी से पीटने लगते हैं। मारपीट के बाद भी महिला लगातार चिल्लाती रहती है। इस घटना से स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हेडमास्टर ने आरोपों को बताया झूठा

आरोपी हेडमास्टर गौतम कुमार का कहना है कि वह महिला को पिछले छह साल से जानते हैं। उनके अनुसार महिला उनके घर पर मेड का काम करती थी और उनकी बीमार मां की देखभाल करती थी। गौतम कुमार ने कहा कि महिला पैसों के लालच में उन पर गलत आरोप लगा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला उनके ही मोहल्ले की रहने वाली है। छड़ी से महिला को मारने की बात स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि अब उन्हें इस बात का पछतावा है।

शिक्षकों ने कहा- स्कूल में नहीं होना चाहिए था विवाद

विद्यालय के शिक्षक पिंटू कुमार ने इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि महिला स्कूल में गाली गलौज करते हुए पहुंची थी, जो गलत था। उनका कहना है कि हेडमास्टर और महिला के बीच निजी मामला था, जिसे स्कूल के बाहर सुलझाया जाना चाहिए था। बच्चों के सामने इस तरह की मारपीट से स्कूल का माहौल खराब होता है। पिंटू कुमार ने बताया कि घटना के समय वह क्लास में बच्चों को पढ़ा रहे थे। अचानक गाली गलौज की आवाज सुनकर वह बाहर आए और तब उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई।

और पढ़े  Bihar: धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 14 गिरफ्तार

जांच की मांग

स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि महिला के लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। वहीं बच्चों के सामने हुई मारपीट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि वीडियो मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी सच्चाई होगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार संबंधित महिला अथमलगोला में आशा कार्यकर्ता है। वह बाढ़ में किराए के मकान में रहती है। उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।


Spread the love
  • Related Posts

    बैंक डकैती: बिहार से एक गिरफ्तार, 15 लाख कैश और 61 ग्राम सोना बरामद

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश के सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन…


    Spread the love

    Bihar: धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 14 गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिमी चंपारण जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में धार्मिक स्थल के पास बारात में बज रहे बाजे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना…


    Spread the love