Bihar: जयमाल के दौरान दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, एकतरफा प्रेम करता था सिरफिरा

Spread the love

क्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में आयोजित एक बारात में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। दुल्हन को गोली लगते ही बारात में भगदड़ मच गई। घायल युवती को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

 

चीख-पुकार में बदली शादी की खुशियां
घटना बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली की है। खुशी का माहौल उस समय चीख-पुकार में बदल गया, जब जयमाल समारोह के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और बारातियों व ग्रामीणों में भगदड़ की स्थिति बन गई।

बलिया से बक्सर गई थी बारात
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमानपुर से बारात चौसा आई थी। जयमाल की रस्म चल रही थी और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद थे। इसी दौरान मुंह बांधे एक युवक अचानक मंच पर चढ़ गया और दुल्हन आरती कुमारी (18 वर्ष), पिता नंद जी मल्लाह, को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही दुल्हन मंच पर ही गिर पड़ी।

गोली मारने के बाद युवक फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घायल दुल्हन को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। घायल दुल्हन ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वाला युवक पड़ोस का दीनबंधु मल्लाह है। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक एकतरफा प्रेम करता था और पहले भी शादी का विरोध कर चुका था।

पुलिस ने क्या बताया?
मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

और पढ़े  Bihar- पटना में अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर,; जानिए ...

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar:- गंगा में डूबीं सात बच्चियां, 3 के शव मिले, एक की तलाश जारी, सावन की सोमवारी पर मचा कोहराम

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में लापता चार बच्चियों में से तीन के…


    Spread the love

    Bihar मंदिर में भगदड़:- लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत-कई घायल, प्रशासन क्या बोला?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल…


    Spread the love