बिहार: मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रमुख पति घायल, दो बाइक से आए चार अपराधियों ने की फायरिंग

बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर व्यायपुर पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालो की हत्या कर दी। इस हमले में प्रमुख पति पिंटू कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। वारदात के दौरान अपराधियों ने करीब आधा दर्जन गोलियां चलाईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

घर के पास बैठे थे पैक्स अध्यक्ष और प्रमुख पति, तभी पहुंचे अपराधी

जानकारी के अनुसार, मनेर थाना क्षेत्र के व्यायपुर गांव में सोमवार को पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार और प्रमुख पति पिंटू कुमार अपने घर के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी वहां पहुंचे। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब आधा दर्जन गोलियां चलाईं।

 

कंधे के पास पैक्स अध्यक्ष को लगी गोली, प्रमुख पति भी घायल

फायरिंग के दौरान संजीत कुमार उर्फ भालो के कंधे के पास गोली लगी, जबकि पिंटू कुमार के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए दानापुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने संजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पिंटू कुमार का अस्पताल में इलाज जारी है।

और पढ़े  एनकाउंटर:- पटना के पास मनेर में पुलिस एनकाउंटर, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर,थानेदार को भी लगी गोली

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल संजीत कुमार की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    एनकाउंटर:- पटना के पास मनेर में पुलिस एनकाउंटर, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर,थानेदार को भी लगी गोली

    पटना जिले के मनेर में बुधवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। शेरपुर गंगा घाट के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान…

    बिहार: भाजपा के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक डॉ. आरके सिन्हा का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस

    बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। SIS ग्रुप के…