बिहार: जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक के बाद मेदांता के आईसीयू में भर्ती

बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ गई। सीवान में पूजा के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें पटना लाया गया, जहां मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

पूजा के दौरान बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार को सोमवार दोपहर सीवान जिले में पूजा के दौरान दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में पटना लाया गया। सोमवार देर शाम नीरज कुमार को पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए आईसीयू में रखा है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं
नीरज कुमार की मौजूदा स्थिति को लेकर अभी तक विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी सामने नहीं आई है। अस्पताल में डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।
और पढ़े  वैशाली नाव हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: राघोपुर के अंचल अधिकारी दीपक कुमार हटाए गए, पातेपुर सीओ को मिला प्रभार
  • Related Posts

    नालंदा में मामूली विवाद पर मर्डर: तीन दिन पहले छुट्टी पर घर आया था चालक, भीड़ के बीच सिर में मारी गोली

    बिहार के नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में मंगलवार देर रात गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया।…

    बिहार: मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रमुख पति घायल, दो बाइक से आए चार अपराधियों ने की फायरिंग

    बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर व्यायपुर पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालो की हत्या कर दी। इस हमले…