बिहार: स्कूल जा रही थी छात्रा, गाड़ी में जबरन उठाया, 14 साल की छात्रा को पुलिस ने ऐसे बचाया

बिहार में युवतियों से छेड़छाड़ और अभद्रता के मामलों के बीच सारण जिले से छात्रा को जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। मशरक थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही 14 वर्षीय छात्रा को चार पहिया वाहन सवार दो युवकों ने कथित तौर पर जबरन गाड़ी में बैठा लिया और वहां से भागने लगे। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे एक युवक की नजर घटना पर पड़ी। उसने तत्काल छात्रा के घर फोन कर परिजनों को जानकारी दी। छात्रा को जबरन ले जाने की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन मुख्य मार्ग की ओर दौड़े और आसपास के लोगों को भी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सक्रिय हुई 112 की गश्ती टीम

छात्रा को जबरन वाहन में ले जाने की सूचना मिलते ही 112 की गश्ती पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध चार पहिया वाहन की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में पुलिस को वाहन के बारे में अहम जानकारी मिली। पता चला कि संदिग्ध वाहन मशरक रेलवे ढाला के पूरब कृष्णा होटल के पास खड़ा है।

 

इसके बाद पुलिस टीम परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल संचालक से पूछताछ की। इसके बाद मौके से दोनों युवकों को पकड़ लिया गया।

 

पूछताछ में सामने आई छात्रा को छिपाने की जानकारी

पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों से पूछताछ के दौरान छात्रा को छिपाकर रखने की जानकारी मिली। उनकी निशानदेही पर पुलिस पास के एक निर्माणाधीन मकान में पहुंची। वहां तलाशी के दौरान एक बड़े बक्से से छात्रा को बरामद किया गया।

और पढ़े  बिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

 

छात्रा के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी आसपास फैलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। छात्रा को वाहन से ले जाने के बाद निर्माणाधीन मकान में बक्से के अंदर छिपाकर रखने की बात सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई।

 

छात्रा को ले जाने की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा को जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने के पीछे दोनों युवकों की क्या मंशा थी। पुलिस वाहन से लेकर होटल और निर्माणाधीन मकान तक के पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़कर जांच कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में गिरफ्तार दोनों युवकों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। छात्रा के दादा के बयान पर मशरक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। छात्रा के सुरक्षित बरामद होने के बाद अब पुलिस का पूरा ध्यान घटना की पूरी कड़ी और छात्रा को जबरन ले जाने के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने पर है।

  • Related Posts

    बिहार : पुलिस का काम करने लगे अपराधी, क्राइम सीरियल की तरह मौका-ए-वारदात पर नाट्य रूपांतरण का राज खुला

    देश में कहीं कोई बहुत बड़ी आपराधिक वारदात हो तो आरोपी के पकड़े जाने पर जुर्म साबित करने या कोई सुराग नहीं मिल पाने पर- दोनों ही स्थिति में पुलिस…

    बिहार का मौसम: पटना समेत कई जिलों में हो रही बारिश, पेड़ गिरने से तीन छात्राओं की मौत, कहां पर बाढ़ का खतरा?

    पटना समेत कई जिलों में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम सुहाना तो हो चुका है लेकिन कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी…