कुंडा में मचा बवाल: करवाचौथ पर गुरजीत कौर सुहाग की लंबी उम्र की नहीं कर सकी दुआ, 4 माह पहले ही बेटे को दिया था जन्म.

Spread the love

कुंडा में मचा बवाल: करवाचौथ पर गुरजीत कौर सुहाग की लंबी उम्र की नहीं कर सकी दुआ, 4 माह पहले ही बेटे को दिया था जन्म.

ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज भुल्लर के घर हर साल की तरह इस करवाचौथ पर भी तैयारियां चल रही थीं। खुद गुरजीत कौर बाजार जाकर पूजा और श्रृंगार की सामग्री, नए कपड़े खरीद चुकी थी। बुधवार को भी गुरताज समिति में ड्यूटी करने गई थी लेकिन सुहाग की लंबी उम्र की दुआ करने के पहले ही मौत ने उनके घर दस्तक दे दी।

मृतका गुरजीत कौर बेहद सौम्य स्वभाव की थी। उसकी हत्या की खबर ने क्षेत्र की जनता को झकझोर कर रख दिया। उसकी पांच वर्ष की एक बेटी है और चार माह पूर्व ही उसने एक बेटे को जन्म दिया था। गुरजीत कौर का मायका काशीपुर के मोहल्ला टांडा उज्जैन का है। उसकी मौत को लेकर उपजे आक्रोश से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने कुंडा थाने का मेन गेट तक बंद कर दिया।


प्रदर्शनकारियों को समझाने के दौरान एसडीएम अभय प्रताप सिंह के मुंह से अनायास ही कुछ निकल गया जिस पर लोग उन पर भड़क गए। मौके पर मौजूद एसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ वंदना वर्मा व अन्य अधिकारियों ने एसडीएम को वहां से हटाकर स्थिति को जैसे-तैसे संभाला।
ज्येष्ठ उपप्रमुख ने दस-बारह लोगों के खिलाफ एक राय होकर उसकी पत्नी की हत्या करने के आरोप में कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चार हत्यारोपियों को पकड़कर कुंडा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। मौके पर हमलावरों का एक पिस्टल भी पड़ा हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

और पढ़े  रुद्रपुर पार्षद हत्याकांड- पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड, एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी शूटर को किया गिरफ्तार

कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में भरतपुर निवासी गुरताज ने कहा है कि 12 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे उनके घर दो गाड़ियों से 10-12 लोग पहुंचे। उनमें से कई व्यक्तियों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। आते ही गालियां देते हुए बोले कि वे ठाकुरद्वारा पुलिस के लोग हैं। उन्हें एक आदमी की तलाश है। इस पर उसने कहा कि अगर आप लोग पुलिस कर्मी हो तो हमारे कुंडा थाने की पुलिस को बुला लो और तलाशी ले लो। गुरताज का कहना है कि ज्येष्ठ उपप्रमुख के रूप में परिचय देने पर वह उनके साथ गालीगलौज करते हुए दुमंजिलों के कमरों में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उनकी पत्नी गुरजीत कौर को सीने में गोली लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन व आस-पास के लोग वहां आ गए। लोगों ने उनमें से चार व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जिस व्यक्ति ने उनकी पत्नी को गोली मारी थी, छीनाझपटी में उसका पिस्टल भी मौके पर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि तहरीर पर एक राय होकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

डीआईजी भरणे ने कहा है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। मौके पर डॉग स्कवायड, फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। सबूतों के आधार पर केस को आगे की विवेचना की जाएगी। एसएसपी के आश्वासन पर विधायक आदेश चौहान व अन्य प्रदर्शनकारियों ने देर रात 11:10 बजे धरना समाप्त कर दिया गया। धरने पर बैठने वालों में किसान नेता जितेंद्र सिंह जीतू, गुरप्रीत सिंह गोपी, हुकुम सिंह आदि थे।

और पढ़े  चमोली- चारधाम जाएंगे रोडवेज के टैंपो ट्रेवलर, होगी बुकिंग, हरिद्वार से भी बसों को चलाने की तैयारी

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *