श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

श्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व हेल्पर को रेस्क्यू किया।  बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब दो बजे की है। ट्रक श्रीयंत्र टापू के पास खनन सामग्री उठाने के लिए ले जाया गया था, इसी दौरान बांध से पानी छोड़े जाने से अचानक जल स्तर बढ़ गया। इससे ट्रक नदी में ही फंस गया।

 

एसआई मुकेश भट्ट ने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रॉफ्ट के जरिए सबसे पहले ट्रक में मौजूद चालक व हेल्पर का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकाला गया।

और पढ़े  देहरादून: एक-दो नवंबर को राष्ट्रपति का दौरा, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…