श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

 

त्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12 (उत्तर मध्यमा) के छात्र सक्षम प्रसाद ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सक्षम की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सक्षम ने परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में भी प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था।

 

कीर्तिनगर के डागर पट्टी के पाली कसिल्ड गांव निवासी दिनेश प्रसाद फोदणी और माता सरस्वती देवी के पुत्र सक्षम प्रसाद ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा में 93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर श्रीनगर व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सक्षम ने बताया कि वह विद्यालय के अलावा नियमित रूप से चार-पांच घंटे पढ़ाई करते हैं। कहा ज्योतिष विषय में उनसे सबसे ज्यादा 99 अंक आए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपना भविष्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने गुरूजनों व अभिभावकों को दिया है। समक्ष के पिता पूजा-पाठ का काम करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सकलानी ने कहा कि सक्षम की इस उपलब्धि से सभी का मान बढ़ा है। उन्होंने इसे सक्षम के कठिन परिश्रम, अनुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। सक्षम की सफलता पर विद्यालय के शिक्षक द्वारिका प्रसाद कपरवाण, सुनील प्रसाद फोदणी, गिरीश चंद्र डिमरी, दीपक राज नौटियाल, नरेश दत्त पेटवाल, हरीश पैन्यूली, मुकेश प्रसाद, संगीता भट्ट आदि ने खुशी जताई।

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…