चमोली- चारधाम जाएंगे रोडवेज के टैंपो ट्रेवलर, होगी बुकिंग, हरिद्वार से भी बसों को चलाने की तैयारी

परिवहन निगम ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारी तेज की है। निगम ऋषिकेश के अलावा हरिद्वार से भी चारधाम के लिए बसों का संचालन की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा पहली बार रोडवेज चारधाम के लिए बुकिंग ट्रैंपो ट्रेवलर की सुविधा भी देगा। साथ ही यात्रा के लिए 100 बसों का बेड़ा भी रिजर्व में रखा जाएगा।

 

अभी रोडवेज की ट्रैंपो ट्रेवलर की देहरादून-मसूरी, नैनीताल-हल्द्वानी रूट पर संचालित होती है। इसमें फुटकर यात्री सफर करते हैं। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत रोडवेज हरिद्वार से ट्रैंपो ट्रैवलर की बुकिंग की सुविधा भी देगा। इसके लिए छह ट्रैंपो ट्रैवलर का बेड़ा रहेगा। यात्रियों की सुविधा और विकल्प को लेकर भी रोडवेज ने अधिक फोकस किया है। अभी रोडवेज की ऋषिकेश से बस सेवा चारधाम रूट पर संचालित होती है, इस बार हरिद्वार से भी बसों को चलाने की तैयारी है। चारधाम यात्रा के लिए सौ बसों का बेड़ा भी रिजर्व में रखा जाएगा।

वर्कशाप होंगे बेहतर
चारधाम यात्रा मार्ग के वर्कशाप को भी बेहतर किया जाएगा, जिससे अगर बसों में कोई तकनीकी कमी आती है तो उसे निकट की वर्कशाप में मरम्मत हो जाए। रोडवेज के जीएम संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि इसके दृष्टिगत श्रीनगर और ऋषिकेश वर्कशाप में अधिक सुविधाओं को जुटाया जाएगा।

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारी की जा रही है। सौ बसों का बेड़ा रिजर्व में रहेगा। इसके साथ ही रूट पर बसों के ट्रिप को बढ़ाया जाएगा। टैंपो ट्रेवलर की बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। यात्रा के दृष्टिगत रोडवेज ने नोडल अधिकारी भी बना दिया है। – रीना जोशी, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम

और पढ़े  जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…