ऋषिकेश- आज पशुलोक बैराज पर सी-प्लेन उतारने की तैयारी, ट्रायल अहम..

त्तराखंड में पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत होने जा रही है। यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से सोमवार सुबह करीब 11 बजे पशुलोक बैराज पर सी-प्लेन उतारने की कवायद की जाएगी। इस ट्रायल को प्रदेश में सी-प्लेन सेवा शुरू करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सी-प्लेन सेवा शुरू होने से उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। खासकर ऐसे दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्र, जहां सड़क या पारंपरिक हवाई सेवाएं पहुंचना मुश्किल है, वहां तक पर्यटकों की आसान पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। इससे न केवल पर्यटन स्थलों की लोकप्रियता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि सी-प्लेन सेवा शुरू होने से राज्य में हाई-एंड टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनेगी। साथ ही आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को भी तेज गति से संचालित करने में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियां इस परियोजना को आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के रूप में देख रही हैं। यदि ट्रायल सफल रहता है, तो आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न जलाशयों और नदियों पर सी-प्लेन सेवा शुरू की जा सकती है, जिससे उत्तराखंड को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।

और पढ़े  हरिद्वार: दिल दहला देनी वाली वारदात, बेटे ने खोया आपा, बेरहमी से पिता के सिर पर किए डंडे से वार
  • Related Posts

    नौकरी: उत्तराखंड में 12वीं पास के लिए नई भर्ती, स्केलर के 200 पदों इस दिन से करें आवेदन, जानें पूरा विवरण

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ग्रुप-सी के इन पदों के…

    उत्तराखंड: औली में जुटे भारत-अमेरिका के जवान, शुरू हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास, युद्ध को लेकर साझा करेंगे विचार

    भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह औली के विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया। भारतीय सेना की 14वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर…