रुद्रपुर- सियासी हलचल तेज: विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने, बेहड़ के दावों को शुक्ला ने बताया बेशर्मी

Spread the love

टरिया नगला और लालपुर नगला मार्गों के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक तिलक राज बेहड़ का ग्रामीणों ने स्वागत किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुए समारोह में ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

 

इस मौके पर विधायक बेहड़ ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि अटरिया नगला मार्ग लंबे समय से अटका हुआ था, जिसे उन्होंने प्रयास कर लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति दिलाकर शुरू कराया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए और उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। साथ ही वर्ष 2027 में कांग्रेस सरकार बनने पर विधानसभा की सभी सड़कों को हॉटमिक्स से बनाने की बात भी दोहराई। इस दौरान पूर्व प्रधान जितेंद्र पांडे, जनार्दन सिंह, राजकुमार पांडे, अरुण कुमार शुक्ला, गुलशन सिंधी, राजेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, गुरदास कालड़ा, अशोक चुघ, रामकुमार सिंह, अनुज कुमार पांडे, श्रवण भगत, बिशन सिंह कोरंगा, प्रताप सिंह, भोलू शाही, मेजर सिंह आदि मौजूद रहे।

किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधायक तिलक राज बेहड़ पर अटरिया मार्ग निर्माण का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि विधायक का अपना प्रायोजित स्वागत कराना राजनीतिक बेशर्मी का नमूना है जबकि पूरा क्षेत्र जानता है कि 13 अक्टूबर 2024 को किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे (शुक्ला) अनुरोध पर सड़क निर्माण की घोषणा की थी। शासनादेश जारी कर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। 22 करोड़ की स्वीकृति मिली तो आनंदपुर राघव नगर समेत इससे जुड़े गांवों की जनता ने मुख्यमंत्री का आभार जताया था। मेरा नागरिक अभिनंदन किया था।

शुक्ला ने कहा कि जल जीवन मिशन और अन्य योजनाओं से पानी की पाइपलाइन डालने पर काटी गई सड़कों के नवनिर्माण के लिए उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी किच्छा और सिरौलीकलां नगरपालिका की सड़कों का निर्माण 498 करोड़ की लागत से कर रही है। विधायक बेहड़ इसका भी झूठा श्रेय ले रहे हैं। कहा कि हर दिन एक नया झूठ बोलना विरोधियों के खिलाफ दुष्प्रचार करना उनका शगल है। उन्होंने कहा कि किच्छा क्षेत्र की अपने मंत्री और विधायक काल में लगातार उपेक्षा करने वाले बेहड़ कभी किच्छा का भला नहीं कर सकते।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर दिखा तेंदुआ, क्षेत्र में दहशत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love