मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात- टहलते निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप

 

 

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पहुंचकर छानबीन शुरू की।

पुलिस की प्राथमिक छानबीन में पता चला कि राजीव सिंह सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान विपक्षी ने देसी तमंचा से  गोली मारी। जिससे अधिवक्ता राजीव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दिन दहाड़े हुई हत्या से शहर में हड़कंप मचा है।

 

हत्या का लाइव फुटेज आया सामने
उधर, हत्या का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें बाइक पर दो व्यक्ति आते दिख रहे। इसके बाद पीछे बैठा शख्स देसी तमंचा लेकर बाइक से उतरकर भागकर अधिवक्ता के पास आते हुए दिख रहा है। इसके बाद वह गोली मारने के बाद वापस बाइक के पास जा रहा है। बाइक काफी देर तक स्टार्ट नहीं हो रही है। इसके चलते वह बाइक चला रहे युवक को पीछे कर खुद बाइक स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा है। बाइक स्टार्ट कर मौके से दोनों भाग गए।

और पढ़े  UP- भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को दारोगा जी की धमकी- इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा, ये गोरखपुर पुलिस है'
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…