उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो सपा के सुशील कुमार रहे। वाराणसी में सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, मेरठ में दोनों सीटों पर कमल खिला है। बरेली भी भाजपा का परचम रहा। आगरा, झांसी, गोरखपुर में मतगणना हो रही है।
भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर दूसरे और निर्दलीय शिवशंकर पटेल तीसरे स्थान पर
पहले चक्र में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 3291 और सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव को 2307 मत मिले थे। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 984 मतों की बढ़त बनाई थी। दूसरे चक्र में सपा प्रत्याशी को 3359, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 2225 मत मिले। इस चक्र में सपा प्रत्याशी को 1134 मत अधिक मिले और वह कुल बढ़त के मामले में 150 मतों से आगे निकल गए।
इसके बाद के चक्रों में भी सपा प्रत्याशी ने अपनी बढ़त मजबूत की। तीसरे चक्र में डॉ. मान सिंह यादव को 13632 और अशोक कुमार राठौर को 9511 मत मिले। चौथे चक्र के बाद सपा प्रत्याशी के मतों की संख्या 19454 और भाजपा प्रत्याशी की 15203 हो गई। पांचवें चक्र की गणना पूरी होने पर सपा प्रत्याशी की बढ़त बढ़कर 7648 मत हो गई। मतगणना केंद्र पर आगे की प्रक्रिया जारी रही।
पांचवें चक्र के बाद सपा प्रत्याशी 7648 मतों से आगे
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की मतगणना में पांचवें चक्र के बाद मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। पहले चक्र में 984 मतों से आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर अब सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव से 7648 मतों से पीछे हो गए हैं। पांचवें चक्र की गणना पूरी होने के बाद डॉ. मान सिंह यादव 27157 मत पाकर पहले स्थान पर हैं, जबकि अशोक कुमार राठौर को 19509 मत मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर पटेल 2734 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
बुंदेलखंड महाविद्यालय स्थित कोठारी हॉल में मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई थी। मतगणना कार्मिक सुबह छह बजे ही केंद्र पर पहुंच गए थे। इसके बाद मतगणना एजेंटों की मौजूदगी में मतपेटिकाओं की सील खोली गई। मतपत्रों की छंटाई और बंडल बनाने में काफी समय लगा। देर शाम तक यह प्रक्रिया चलती रही, जिसके बाद रात में मतों की गिनती शुरू हो सकी।
इलाहाबाद झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन 2026
चतुर्थ चक्र
कुल मतपत्रों की गणना-42008
अशोक कुमार राठौर, (भाजपा) -15203
डॉ.मानसिंह यादव, (सपा)-19454
शिवशंकर पटेल(निर्दलीय)-2335
इलाहाबाद झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन 2026
तीसरा चक्र
कुल मतपत्रों की गणना-13992
भाजपा के अशोक कुमार राठौर -9511
सपा के डॉ.मानसिंह यादव -13632
निर्दलीय शिवशंकर पटेल-1439
सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
सपा प्रत्याशी और नेताओं ने प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए, जिसे चुनाव अधिकारियों ने सिरे से खारिज कर दिया। शाम करीब छह बजे मतगणना स्थल के बाहर हंगामा कर रहे सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए सभी को वहां से खदेड़ा।
सपा के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव ने लगाए आरोप
फिरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी में बने मतगणना स्थल पर सुबह से ही प्रशासनिक सख्ती और गहमागहमी का माहौल रहा। सबसे पहले मतपेटियों को खोलकर वोटों की छंटनी की गई और मतों के बंडल बनाने की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना स्थल पर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर टेबल पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। सपा के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू ने मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए। चुनावी मैदान में शिक्षक सीट से 12 और स्नातक सीट से 13 प्रत्याशी हैं। 23 अक्तूबर को हुए मतदान में आगरा समेत 12 जिलों के शिक्षक के करीब 30 हजार और स्नातक के 90 हजार मतदाताओं ने मतदान किया था। गड़बड़ी के आरोपों के बाद शिक्षक सीट के लिए तीन बूथों पर 26 अक्तूबर को पुनर्मतदान हुआ था।







