आगरा- इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस, मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त

Spread the love

गरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात जर्जर भवन के भरभराकर गिरने की घटना ने नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मानसून से पहले खतरे को देखते हुए निगम ने शहर के 68 अति-जर्जर भवनों को जमींदोज करने का निर्णय लिया है। जल्द ही इन भवनों के मालिकों को भवन को गिराने या उसकी मरम्मत कराने के लिए अंतिम नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी अगर भवन मालिक ने तय समय में कोई कार्रवाई नहीं की, तो निगम प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर खुद भवन ध्वस्त करेगा।

 

नगर निगम के पास पहले से ही अति जर्जर 68 भवनों की सूची है, लेकिन विभागीय सुस्ती के कारण इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार रात हुई घटना के बाद निगम अधिकारी सक्रिय हो गए। नगर आयुक्त के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने अब उन भवनों को प्राथमिकता पर रखा है, जिनकी स्थिति बेहद खतरनाक है और जो कभी भी धराशायी हो सकते हैं।
कार्यवाहक मुख्य अभियंता सिविल अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि कोतवाली व रकाबगंज में ही 48 ऐसे भवन चिह्नित हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। इन सभी के मालिकों को सख्ती से चेताया जाएगा। इसके बाद निगम आगे की कार्रवाई शुरू कर देगा।
निगम फिर करेगा सर्वे
निगम की कार्रवाई केवल पुरानी सूची तक ही सीमित नहीं रहेगी। निगम प्रशासन ने पुराने शहर में और भी खतरनाक भवनों को चिह्नित करने के लिए नए सिरे से सर्वे शुरू करने की तैयारी की है। सर्वे के माध्यम से उन घरों की पहचान की जाएगीए जिनकी नींव बरसात के पानी के कारण कमजोर हो चुकी है। निगम की टीम गलियों में घूमकर भवनों की वर्तमान स्थिति का आकलन करेगी।
भवन स्वामियों से होगा सीधा संवाद
जर्जर भवन गिरने की घटना दोबारा न हो इसके लिए नगर निगम प्रशासन भवन स्वामियों के साथ संवाद स्थापित करेगा। अधिकारियों का कहना है कि नोटिस देने के बावजूद कई लोग मकान खाली नहीं कर रहे हैं, जो जान-माल के लिए बड़ा खतरा है। प्रशासन अब पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से असुरक्षित ढांचों को हटाने की दिशा में काम करेगा।

Spread the love
और पढ़े  एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर
  • Related Posts

    एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका…


    Spread the love

    जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। शासन ने इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी कर दिया है। सभी 75 जिला पंचायत…


    Spread the love