अयोध्या- आपसी रंजिश में शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली, एक पक्ष ने झोंकी फायरिंग,3 लोग घायल

 

 

अयोध्या में शनिवार को आपसी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दलपतपुर की है। बताया गया कि गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। यह देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। एक पक्ष ने अचानक फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए।

वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। वहां उनका उपचार जारी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि घायल की हालत अब स्थिर है। वह खतरे से बाहर है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

और पढ़े  आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश
  • Related Posts

    बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला

    बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के…

    यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

    बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान से प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में ओएमआर शीट व पेपर की…