24वीं किस्त में करोड़ों किसानों को लाभ
- पीएम किसान योजना की आज 24वीं किस्त होगी, तो करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा
- 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया जाएगा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे
- पीएम किसान योजना के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को आज 2-2 हजार रुपये का लाभ मिलेगा
- योजना के किस्त के 2-2 हजार रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित होंगे
क्या आपको मिलेगी 24वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना की किस्त सिर्फ पात्र लोगों को मिलती है
- इसलिए अगर आप योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
- साथ ही आपने अगर ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे काम करवाए हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिलता है
पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम जरूरी होते हैं?
- पीएम किसान योजना की किस्त के लिए 3 काम जरूरी होते हैं
- इसमें पहला काम है ई-केवाईसी
- दूसरा काम काम है भू-सत्यापन
- जबकि, तीसरा काम है आधार लिंकिंग का
आपको मिलेगी 24वीं किस्त या नहीं? चेक करें स्टेटस
- इसके लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- यहां Know Your Status वाले विकल्प पर क्लिक करें
- इसके बाद अपना Registration Number दर्ज करें
- फिर कैप्चा भरने के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी करें
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें
- इसके बाद स्क्रीन पर लैंड सीडिंग, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग का स्टेटस दिखेगा
- अगर ये सब पूरे हुए दिख रखे हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है





