रुद्रपुर पार्षद हत्याकांड- पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड, एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी शूटर को किया गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर के बहुचर्चित पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में फरार 25 हजार के इनामी शूटर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। शूटर रिंकू शर्मा थाना डिमरी मध्यप्रदेश का रहने वाला है। 12 अक्टूबर 2020 को रुद्रपुर क्षेत्र के भदईपुरा वार्ड नंबर 13 में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश सिंह धामी की उनके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुबह नौ बजे एक आई-10 कार में सवार बदमाश भदईपुरा पहुंचे। एक युवक ने पार्षद धामी को घर से बाहर बुलाया और बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान कार में सवार अन्य बदमाश मौके पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों की गोलियां धामी के सिर, गले और सीने में लगीं। गंभीर रूप से घायल पार्षद ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा कर उनकी हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

 

हत्या के पीछे की वजह
पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि यह हत्या राजनीतिक रंजिश और क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम थी। हत्या को अंजाम देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पेशेवर शूटरों को चार लाख की सुपारी दी गई थी। इस प्रकरण में पुलिस ने सात आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट लगाया। पुलिस अब तक सात में से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि रिंकू शर्मा उर्फ पंडित घटना के बाद से ही फरार था।

पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड राज्य के चर्चित जघन्य अपराधों में से एक था, जिसमें शामिल आरोपी पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया है। -अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ

और पढ़े  उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love