आसमान नहीं टूट पड़ेगा: सुप्रीमकोर्ट ने आजम खां की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, कल फिर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मांग खारिज कर दी है। हालांकि, कोर्ट ने ईडी की याचिका पर कल सुनवाई करने पर सहमति जताई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को आजम खां को अंतरिम जमानत दी थी। ईडी ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

एएसजी ने हाईकोर्ट की टिप्पणी पर सवाल उठाए
एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस.वी. राजू ने मुख्य न्यायाधीश के समक्ष मौखिक रूप से इस मामले का जिक्र किया और आज ही तत्काल सुनवाई की मांग की। एएसजी ने हाईकोर्ट की इस शुरुआती टिप्पणी पर आपत्ति जताई कि गिरफ्तारी ‘दुर्भावनापूर्ण’ थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या संबंधित अधिकारी को पक्ष बनाए बिना ऐसी टिप्पणी की जा सकती है?
एएसजी ने कहा, यह आदेश जल्दबाजी में पारित किया गया। हमें पूरा जवाब दाखिल करने का समय भी नहीं मिला। यह सुनवाई के पहले ही दिन हो गया। उन्होंने आगे कहा कि यह अंतरिम आदेश एक अंतिम आदेश की तरह है। उन्होंने बताया कि आजम खां की गिरफ्तारी के आधार बताने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
यथास्थिति बनाए रखने की मांग खारिज
जब सीजेआई ने मामले को कल सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई, तो राजू ने ‘यथास्थिति’ बनाए रखने का आदेश देने की मांग की और कहा, वरना वह बाहर आ जाएंगे। हालांकि, पीठ ने यथास्थिति बनाए रखने की इस मौखिक मांग को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची ने कहा, कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें।
जेल के बाहर से ईडी ने किया था गिरफ्तार
ईडी ने खान को 31 अक्टूबर को जेल के ठीक बाहर उस समय गिरफ्तार किया था, जब वे एक अन्य मामले (दो पैन कार्ड वाला मामला) में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ रहे थे। खान ने अपनी गिरफ्तारी को इस आधार पर चुनौती दी कि इसे अनिवार्य प्रक्रिया का पालन किए बिना अंजाम दिया गया था।

और पढ़े  गोदामों में गेहूं का रिकॉर्ड स्टॉक: फिर भी मंडी में भाव 3000 के पार, महंगाई रोकने के लिए बिक्री बढ़ाएगी सरकार?

हाई कोर्ट ने पाया कि गिरफ्तारी के दौरान ईडी ने अनुच्छेद 22(1) के प्रावधानों का सख्ती से पालन नहीं किया था। कोर्ट ने शुरुआती तौर पर माना कि यह कार्रवाई “दुर्भावनापूर्ण” और “पूर्वाग्रह से प्रेरित” लगती है।

  • Related Posts

    दिल्ली: सोनिया गांधी के मतदाता सूची मामले में पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट, 28 नवंबर को होगी सुनवाई

    राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है। यह आदेश उस शिकायत पर दिया गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस…

    दिल्ली: मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी मौके पर

    दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग…