कुंडा में मचा बवाल: करवाचौथ पर गुरजीत कौर सुहाग की लंबी उम्र की नहीं कर सकी दुआ, 4 माह पहले ही बेटे को दिया था जन्म.

कुंडा में मचा बवाल: करवाचौथ पर गुरजीत कौर सुहाग की लंबी उम्र की नहीं कर सकी दुआ, 4 माह पहले ही बेटे को दिया था जन्म.

ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज भुल्लर के घर हर साल की तरह इस करवाचौथ पर भी तैयारियां चल रही थीं। खुद गुरजीत कौर बाजार जाकर पूजा और श्रृंगार की सामग्री, नए कपड़े खरीद चुकी थी। बुधवार को भी गुरताज समिति में ड्यूटी करने गई थी लेकिन सुहाग की लंबी उम्र की दुआ करने के पहले ही मौत ने उनके घर दस्तक दे दी।

मृतका गुरजीत कौर बेहद सौम्य स्वभाव की थी। उसकी हत्या की खबर ने क्षेत्र की जनता को झकझोर कर रख दिया। उसकी पांच वर्ष की एक बेटी है और चार माह पूर्व ही उसने एक बेटे को जन्म दिया था। गुरजीत कौर का मायका काशीपुर के मोहल्ला टांडा उज्जैन का है। उसकी मौत को लेकर उपजे आक्रोश से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने कुंडा थाने का मेन गेट तक बंद कर दिया।
<strong>कुंडा में मचा बवाल: करवाचौथ पर गुरजीत कौर सुहाग की लंबी उम्र की नहीं कर सकी दुआ, 4 माह पहले ही बेटे को दिया था जन्म.</strong>

<strong>कुंडा में मचा बवाल: करवाचौथ पर गुरजीत कौर सुहाग की लंबी उम्र की नहीं कर सकी दुआ, 4 माह पहले ही बेटे को दिया था जन्म.</strong>
प्रदर्शनकारियों को समझाने के दौरान एसडीएम अभय प्रताप सिंह के मुंह से अनायास ही कुछ निकल गया जिस पर लोग उन पर भड़क गए। मौके पर मौजूद एसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ वंदना वर्मा व अन्य अधिकारियों ने एसडीएम को वहां से हटाकर स्थिति को जैसे-तैसे संभाला।
ज्येष्ठ उपप्रमुख ने दस-बारह लोगों के खिलाफ एक राय होकर उसकी पत्नी की हत्या करने के आरोप में कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चार हत्यारोपियों को पकड़कर कुंडा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। मौके पर हमलावरों का एक पिस्टल भी पड़ा हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। <strong>कुंडा में मचा बवाल: करवाचौथ पर गुरजीत कौर सुहाग की लंबी उम्र की नहीं कर सकी दुआ, 4 माह पहले ही बेटे को दिया था जन्म.</strong>

और पढ़े  उत्तराखंड: भूमि धोखाधड़ी के आठ मामलों में प्राथमिकी के आदेश, लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में आदेश जारी

कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में भरतपुर निवासी गुरताज ने कहा है कि 12 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे उनके घर दो गाड़ियों से 10-12 लोग पहुंचे। उनमें से कई व्यक्तियों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। आते ही गालियां देते हुए बोले कि वे ठाकुरद्वारा पुलिस के लोग हैं। उन्हें एक आदमी की तलाश है। इस पर उसने कहा कि अगर आप लोग पुलिस कर्मी हो तो हमारे कुंडा थाने की पुलिस को बुला लो और तलाशी ले लो। गुरताज का कहना है कि ज्येष्ठ उपप्रमुख के रूप में परिचय देने पर वह उनके साथ गालीगलौज करते हुए दुमंजिलों के कमरों में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उनकी पत्नी गुरजीत कौर को सीने में गोली लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन व आस-पास के लोग वहां आ गए। लोगों ने उनमें से चार व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। <strong>कुंडा में मचा बवाल: करवाचौथ पर गुरजीत कौर सुहाग की लंबी उम्र की नहीं कर सकी दुआ, 4 माह पहले ही बेटे को दिया था जन्म.</strong>
जिस व्यक्ति ने उनकी पत्नी को गोली मारी थी, छीनाझपटी में उसका पिस्टल भी मौके पर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि तहरीर पर एक राय होकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

डीआईजी भरणे ने कहा है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। मौके पर डॉग स्कवायड, फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। सबूतों के आधार पर केस को आगे की विवेचना की जाएगी। एसएसपी के आश्वासन पर विधायक आदेश चौहान व अन्य प्रदर्शनकारियों ने देर रात 11:10 बजे धरना समाप्त कर दिया गया। धरने पर बैठने वालों में किसान नेता जितेंद्र सिंह जीतू, गुरप्रीत सिंह गोपी, हुकुम सिंह आदि थे।

  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…