ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था। जहां से शवों को देहरादून एयरपोर्ट लाया गया और इंडिगो के विमान से उनके घर भेजा गया।

बता दें कि शुक्रवार को बदरीनाथ से सहस्रधारा हेलीपैड आ रहे ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हुई थी।
पायलट हिमांशु सभरवाल (48) के शव को सड़क मार्ग से उनके घर दिल्ली भिजवाया गया। प्रताप (41), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के (50), एचएस नटराजा (51) के शवों को इंडिगो बंगलुरू की फ्लाइट से बंगलुरू भिजवाया गया है। वहीं, अरूण सालुके (44), के शव को इंडिगो की फ्लाइट से पहले दिल्ली भिजवाया गया है।

दिल्ली से उनके शव को गोवा भिजवाया जाएगा। दून एयरपोर्ट से श्रद्धालुओं के शवों को उनके घर भिजवाने से पहले शवों का एम्स, ऋषिकेश में पीएम और कैमिकल प्रक्रिया पूरी की गई। जिसके बाद शवों को एयरपोर्ट लाया गया।

और पढ़े  देहरादून: चिड़ियाघर में तेजस की एंट्री, बच्चों के लिए बना आकर्षण, CM धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण
  • Related Posts

    लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री धामी सोमवार को करीब पौने तीन बजे बिंदुखत्ता पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया…

    मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

    नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी…