नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के मामलों में बंद आरोपी शामिल हैं। डीएसपी के नेतृत्व में 34 पुलिसकर्मियों की टीम को तलाश अभियान में लगाया गया है।

फरार होने वालों में रुकुम पश्चिम जिले के आठबिसकोट नगरपालिका-10 निवासी 32 वर्षीय राम बीके, डोल्पा जिले के त्रिपुरासुंदरी नगरपालिका-7 निवासी 29 वर्षीय कालीप्रसाद रोकाया और सल्यान जिले के कुमाख गांवपालिका-5 निवासी 28 वर्षीय रेशम राना शामिल हैं। ये तीनों दुष्कर्म के मामलों में जेल में बंद थे। इसके अलावा जाजरकोट जिले के बारेकोट गांवपालिका-1 निवासी 25 वर्षीय यज्ञ बीके और डोल्पा जिले के त्रिपुरासुंदरी नगरपालिका-4 निवासी 28 वर्षीय धन बुढ़ा उर्फ हरिबहादुर बुढ़ा भी फरार हुए हैं। दोनों दुष्कर्म के मामलों में बंद थे।

जाजरकोट जिले के नलगाड नगरपालिका-9 निवासी 19 वर्षीय कैलाश उर्फ कपिल परियार चोरी के मामले में जेल में था।फरार अन्य दो कैदियों में रुकुम पश्चिम जिले के आठबिसकोट नगरपालिका-5 निवासी 38 वर्षीय तिलक भंडारी और आठबिसकोट नगरपालिका-3 निवासी 32 वर्षीय आदेश भंडारी शामिल हैं। दोनों चोरी के मामलों में विचाराधीन बंदी थे।

 

खोद डाली 4.30 सेंटीमीटर लंबी सुरंग

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। शनिवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। जांच में पता चला कि कैदियों ने जिस कमरे में सोने के लिए जगह बनाई थी, वहां से जेल की बाहरी परिधि तक करीब चार मीटर 30 सेंटीमीटर लंबी सुरंग खोदी थी। इसी रास्ते सभी आठ कैदी फरार हो गए।

और पढ़े  अमेरिकी सैन्य कार्रवाई: ड्रग्स तस्करी के शक में नाव पर हमला, 5 लोगों की मौत, अब तक 240 से ज्यादा मारे गए

डोल्पा के पुलिस प्रमुख अनिलराज गिरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी के नेतृत्व में 34 पुलिसकर्मियों की टीम कारागार पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को तलाश अभियान में लगाया गया।

फरार कैदियों की तलाश के लिए चारों तरफ भेजे गए पुलिसकर्मी
कर्णाली प्रदेश के पुलिस प्रमुख डीआईजी जयराज सापकोटा ने बताया कि फरार कैदियों की तलाश के लिए चारों दिशाओं में पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। उनके संभावित ठिकानों और आवाजाही वाले क्षेत्रों में भी खोजबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद फरारी से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

एक साथ आठ कैदियों के सुरंग खोदकर फरार होने की घटना ने जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान मुरासु! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

    बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 नवंबर 2026 को पुष्टि की है कि बंगाल की…