पौडी: 26 नवंबर को कोटद्वार में भर्ती रैली आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने रेखीय विभाग के अधिकारियो की बैठक ली

कोटद्वार में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली गढ़वाल मंडल के 07 जनपदों की 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक अलग-अलग तिथियों पर होगी

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि अधिशासी अभियंता दुगड्डा को निर्देशित किया कि चिन्हित स्थानों में टेंट की व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि भर्ती रैली में मेडिकल स्टाफ तथा एंबुलेंस की तैनाती करें । साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग को भर्ती प्रशिक्षणार्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच गंभीरतापूर्वक करने को कहा।
         जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को कहा कि कोटद्वार में प्रस्तावित अग्निवीर की भर्ती रैली 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक गढ़वाल मंडल के 7 जनपदों की अलग-अलग तिथि पर की जानी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्मिकों की तैनाती भर्ती स्थल पर की जानी है उनकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। इस दौरान उन्होंने भर्ती स्थल पर मंच, साउंड सिस्टम, विद्युत, पेयजल की संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को विद्युत सप्लाई सुचारू रखने के साथ ही आपातकालीन में जनरेटर की व्यवस्था भर्ती स्थल पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन अधिकारी को वाहनों का प्लान तैयार करने के साथ ही विभिन्न जगहों पर वाहन का स्थान व रेट लिस्ट डिस्प्ले के माध्यम से चस्पा करने के निर्देश दिए। जिससे अभ्यर्थियों को वाहन स्थलों की सही जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा उन्होंने अग्निशमन अधिकारी को अग्निशमन वाहन तैनात करने तथा जल संस्थान को भर्ती स्थल पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने नगर निगम आयुक्त कोटद्वार को निर्देशित किया कि अलग-अलग शिफ्टों में सफाई कर्मियों की तैनाती, मोबाइल शौचालय तथा उसमें पानी की संपूर्ण व्यवस्था के साथ ही जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार व खाद्य विभाग को निर्देशित किया कि समस्त होटलों में खानपान की रेट लिस्ट चस्पा करें, कहा कि जिस होटल में रेट लिस्ट चस्पा नहीं पाई जाती है उसके खिलाफ कार्यवाही करें। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को सुरक्षा बलों के साथ तैनात रहने व एलआईयू को भर्ती करने की आड़ में घूम रहे फर्जी लोगों पर निगरानी बनाने के निर्देश दिए हैँ।

और पढ़े  हरिद्वार: सनावर की गिरफ्तारी पर बोले एसएसपी-नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं, सेशन ट्रायल के तहत हुई कार्रवाई
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…