रुद्रप्रयाग: जवाड़ी बाईपास पर हुआ भारी भूस्खलन, दोतरफा यातायात बंद, मलबा हटाने में लगेंगे कई दिन

 

ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को जोड़ने वाले रैंतोली-जवाड़ी बाईपास पर भारी भूस्खलन से टनों मलबा जमा हो गया है, जिस कारण दो तरफा यातायात को रोक दिया गया है। मलबे से सड़क को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है।

एनएच के अनुसार मलबा साफ करने में चार से पांच दिन लग सकते हैं। शनिवार को शाम करीब सात बजे रैंतोली-जवाड़ी बाईपास पर जगतोली से करीब एक किमी आगे पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया, जिससे टनों मलबा पेड़-पौधों सहित हाईवे पर आ गिरा।

मलबा इतना अधिक था कि पलभर में यहां सड़क से करीब 10 से 15 फीट से अधिक ऊंचा टीला बन गया। भारी मलबा देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि सड़क के 25 से 30 मीटर हिस्से को भी व्यापक क्षति पहुंची है।

बाईपास के अवरुद्ध होते ही दो तरफा यातायात रोक दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बाईपास अवरिद्ध होने पर जानमाल का नुकसान नहीं है। इतना सही रहा कि जो वाहन बाईपास पर दौड़ रहे थे, वह दोनों तरफ 40 से 50 मीटर पहले से रुक गये थे।

दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि बाईपास पर भारी भूस्खलन हुआ है। मलबा साफ करने में चार से पांच दिन लग सकते हैं। संभावना है कि मलबे से सड़क को भी काफी नुकसान हुआ है।

 

और पढ़े  देहरादून: नेटवर्क मार्केटिंग की तर्ज पर नशे का नेटवर्क फैला रहीं देशविरोधी ताकतें, युवाओं को बना रहीं निशाना
  • Related Posts

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…

    हल्द्वानी- रामपुर रोड पर एक नामचीन दुकान की मिठाई में मिले कीड़े, ग्राहक भड़के

    मंगलवार को दशहरे के दिन रामपुर रोड स्थित नामचीन स्वीट्स शॉप में बेची जा रही मिठाई में कीड़े मिलने पर हंगामा हो गया। पास ही खाद्य सुरक्षा विभाग का दफ्तर…