उत्तराखंड: आज जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन, 14 को होगा मतदान

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद, क्षेत्र पंचायत में ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए नामांकन किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना अनुसार 11 अगस्त को नामांकन के साथ नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 12 अगस्त को नामांकन वापसी का मौका मिलेगा। 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच मतदान और मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी।

इस बार 12 जिला पंचायतों में से छह में जिपं अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। भाजपा ने सभी जिला पंचायतों में अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद समर्थित प्रत्याशी घोषित किए हैं। जबकि कांग्रेस ने नामांकन से पहले चार जिलों में समर्थित प्रत्याशी घोषित किए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: साहू के पहले से शादीशुदा होने की बात से अनजान थी, अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा का बयान
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…