गुजरात में भीषण सड़क हादसा- तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दुर्घटना में 7 लोगों की मौत

गुजरात के कच्छ जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में सेना के सात परिजनों की जान चली गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई। परिवार कच्छ के रण से भुज लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सात लोगों की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों में तीन महीने की बच्ची भी शामिल थी। वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि शवों को निकालने में कई घंटे लगे।

 

उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले थे सभी
जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक उत्तराखंड के गढ़वाल के निवासी थे और भुज में तैनात सेना कर्मियों के परिवार के सदस्य थे। मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), सविता (30), उनकी बेटी सिविका (तीन महीने), राजेश सिंह रावत (35), उनकी बेटी रक्षिता (7), रिंकी गोसाईं (30) और उनकी बेटी वामिका (चार साल) के रूप में हुई है।

  • Related Posts

    गुजरात: सूरत में कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार, दमकल की कई टीम मौके पर मौजूद

    सूरत के खरवासा इलाके में शनिवार को कपड़ों के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम चल रहा…

    PM मोदी का गुजरात दौरा: प्रधानमंत्री ने राहुल पर कसा तंज, कहा- अब आलू से सोना नहीं फ्रेंच फ्राइज बन रहा

    गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार से डेयरी क्षेत्र लंबी छलांग लगाने जा रहा है। 127 एकड़ में फैले बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने…