IND vs NZ-: न्यूजीलैंड पांच विकेट पर 225 रन के पार, आज 20 ओवर का खेल बाकी, क्या जीत पाएगा भारत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का आज पांचवां दिन है। टीम इंडिया की नजर जीत दर्ज करने पर है। वहीं, न्यूजीलैंड की नजर मैच बचाने पर है। मैच रोमांचक हो चुका है और तीसरे सत्र का खेल जारी है।

 

अब 20 ओवर का खेल बाकी

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरते जा रहे हैं। दोनों पिछली 228 गेंदों से मैदान पर जमे हुए हैं। अब 20 ओवर का खेल बाकी है। दोनों डिफेंसिव बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 234 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 46 रन और ग्लेन फिलिप्स 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

 

 

डेरिल मिचेल अर्धशतक के करीब

न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 228 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 43 रन और ग्लेन फिलिप्स 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मिचेल 154 गेंद और फिलिप्स अब तक 92 गेंद खेल चुके हैं। दोनों मैच ड्रॉ कराने की ओर देख रहे हैं। वहीं, यह आखिरी सत्र है और भारत को पांच विकेट चाहिए। आज 26 और ओवर का खेल बाकी है। मिचेल और फिलिप्स के बीच 52 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड को पांचवां झटका 176 के स्कोर पर लगा था। तब टॉम ब्लंडेल आउट हुए थे।

 

फिलिप्स-मिचेल जमे

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। टीम अभी भी भारत से 125 रन पीछे है। कीवी टीम मैच बचान और ड्रॉ कराने के लिए खेल रही है। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल जम चुके हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत को पारी से जीत के लिए पांच विकेट चाहिए। आज 33 और ओवर का खेल बाकी है।

और पढ़े  तीसरे दिन का खेल खत्म: भारत पहली पारी में 486/4, न्यूजीलैंड पर 118 रन की बढ़त, शुभमन गिल दो रन से शतक से चूके

 

 

तीसरे सत्र का खेल शुरू

पांचवें दिन तीसरे सत्र का खेल जारी है। न्यूजीलैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 206 रन से आगे खेल रही है। न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 146 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इस तरह भारत को दूसरी पारी में 352 रन की बढ़त हासिल थी। भारत पारी से जीत की ओर देख रहा है, जबकि न्यूजीलैंड विकेट और मैच बचाने की ओर देख रहा है। आज 35+ ओवर का खेल बाकी है। भारत के पास जीत दर्ज करने के लिए बस यही सत्र है। गिल एंड कंपनी को न्यूजीलैंड के पांच और विकेट गिराने हैं।

  • Related Posts

    तीसरे दिन का खेल खत्म: भारत पहली पारी में 486/4, न्यूजीलैंड पर 118 रन की बढ़त, शुभमन गिल दो रन से शतक से चूके

    न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। फिर राहुल ने पडिक्कल के साथ…

    धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास: चेन्नई सुपर किंग्स में अब निभाएंगे नई भूमिका, किस तरह गंभीर की राह पर चले माही

    आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है…