फायरिंग: गाजियाबाद- साहिबाबाद मंडी में हो गई 3 राउंड फायरिंग, बैठक में मचा बवाल..

 

वीन फल सब्जी मंडी साहिबाबाद में मंडी सचिव की बुलाई बैठक के दौरान सोमवार सुबह करीब 11 बजे विवाद हो गया। झगड़े के दौरान भीड़ में मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने तीन राउंड फायरिंग कर दी।

इस दौरान वहां मौजूद पल्लेदार सचिन व चाय का खोखा चलाने वाले दो युवकों के पैर में गोली लग गई। फायरिंग होते ही मंडी में भगदड़ मच गई। साथ ही हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

 

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया की शुरुआती जांच में दो पक्षों के आपसी विवाद की बात सामने आई है। मंडी में स्थित चबूतरे पर दुकान लगाने को लेकर दोनों पक्षों में अनबन चल रही थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें लगा दी गई हैं जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़े  UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…