कर्नाटक सरकार में घमासान, सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना ने दिया पद से इस्तीफा, जानें वजह..

 

 

कर्नाटक के सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक शीर्ष सूत्र ने बताया, राजन्ना ने विधान सौधा में मुख्यमंत्री के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह मामला सोमवार को कर्नाटक विधानसभा सत्र के दौरान चर्चा का विषय बन गया, जब भाजपा विधायकों ने कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल और राजन्ना से इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

 

सीएम सिद्धारमैया के करीबी हैं राजन्ना
बता दें कि सीएम सिद्धारमैया के करीबी और राज्य सरकार में मंत्री केएन राजन्ना पिछले दो महीनों से चर्चा में थे जब उन्होंने दावा किया था कि ‘अगस्त क्रांति’ होगी, जिससे सरकार में बड़े उलटफेर का संकेत मिलता है। वहीं इससे पहले केएन राजन्ना ने कथित मतदाता सूची में हेराफेरी पर पार्टी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे। राजन्ना ने कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं पर सवाल करते हुए है कि, जब सूची तैयार की गई थी और उसमें अनियमितताएं थीं, तो इसकी शिकायत क्यों नहीं की गई?

 

जब ड्राफ्ट मतदाता सूची बनी तो हमारी सरकार थी’
कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, देखिए…अगर हम ऐसी बातों पर यूं ही बात करने लगेंगे, तो अलग-अलग राय सामने आएंगी। मतदाता सूची कब तैयार हुई थी? यह तब तैयार हुई थी जब हमारी अपनी सरकार सत्ता में थी। उस समय क्या सब लोग आंखें बंद करके चुपचाप बैठे थे? ये अनियमितताएं हुईं थीं, यह सच है। इसमें कुछ भी झूठ नहीं है।

गड़बड़ियां हमारी आंखों के सामने हुईं- राजन्ना
राजन्ना ने कहा कि ये गड़बड़ियां हमारी आंखों के सामने हुईं, हमें शर्म आनी चाहिए। उस समय हमने ध्यान नहीं दिया। इसलिए भविष्य में हमें सतर्क रहना होगा… महादेवपुरा में वाकई धोखाधड़ी हुई थीं। एक व्यक्ति तीन अलग-अलग जगहों पर पंजीकृत था और तीनों जगह वोट डाला। लेकिन जब प्रारूप मतदाता सूची तैयार होती है, तो हमें उसकी निगरानी करनी चाहिए, है ना? जब प्रारूप मतदाता सूची बनती है, तो हमें आपत्तियां दर्ज करानी चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है। उस समय हम चुप रहे और अब बात कर रहे हैं।

डीके शिवकुमार ने राजन्ना के आरोपों को नकारा
राजन्ना के आरोपों पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि के.एन. राजन्ना पूरी तरह से गलत हैं। उन्हें नहीं पता। मेरे मुख्यमंत्री और मेरी पार्टी के आलाकमान इसका जवाब देंगे।

और पढ़े  सच्चाई स्कूली शिक्षा की: सामाजिक ताने-बाने में उलझा बचपन, नूंह में बुनियादी तालीम पर हावी है मजहबी इल्म
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…