हल्द्वानी: 1 सितंबर से इतिहास बन जाएगी रजिस्ट्री सेवा

 

भारतीय डाक विभाग ने रजिस्ट्री सेवा को 1 सितंबर से बंद करने का निर्णय लिया है। यह सेवा सरकारी आदेशों और कानूनी नोटिस अन्य दस्तावेजों को भेजने के लिए सुरक्षित मानी अब जाती है। 31 अगस्त के बाद रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा केवल इतिहास बनकर रह जाएगी। शीघ्र डिलीवरी पहुंचाने, उसे ट्रैक करने योग्य और आधुनिक बनाए जाने के लिए स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड पोस्ट को एकीकृत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस ने 50 साल से अधिक पुरानी विश्वसनीय और सस्ती रजिस्ट्री सेवा को महंगी स्पीड पोस्ट सेवा में विलय करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे आवश्यक दस्तावेज भेजने वालों को अतिरिक्त रुपए देने होंगे।

 

रजिस्ट्री के लिए 20 ग्राम तक डाक के लिए 26 रुपए और उसके बाद प्रत्येक 20 ग्राम पर पांच रुपए अतिरिक्त लगते थे। वहीं स्पीड पोस्ट के लिए शुरुआती दर 50 ग्राम के लिए 41 रुपए है। इसके बाद हर 50 ग्राम पर 40 रुपए अतिरिक्त देय होंगे। इस लिहाज से रजिस्टर्ड डाक की तुलना में स्पीड पोस्ट लगभग 20-25% महंगा है। जिले में जहां 1200 से 1300 स्पीड पोस्ट होती हैं, वहीं रजिस्ट्रियाें की संख्या 1000 से अधिक है।

डाक सेवा में सुधार और लोगों तक शीघ्र डिलीवरी पहुंचाने को भारतीय डाक विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया है। इससे ग्राहकों को सुविधा मिलेगी। हमने भी स्पीड पोस्ट सेवा की संख्या बढ़ने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही शुरू कर दी है ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। -प्रकाश पाण्डे, सहायक डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर

और पढ़े  उत्तरकाशी: मोरी के आराकोट में देर रात पुराने स्वास्थ्य भवन में लगी भीषण आग, सेवानिवृत्त एएनएम की जलकर मौत
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…