लालकुआं: 2 परिवारों में मचा कोहराम,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत ।

लालकुआं: 2 परिवारों में मचा कोहराम,संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत ।

यहां नगर में एक हृदय विदारक घटना होने से दो परिवारों में कोहराम मच गया है, वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर निवासी मंजर खान की पत्नी जेबा खान उर्फ हिना 27 वर्ष की गत दिवस तबीयत खराब होने के एक सप्ताह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जेबा के दो नन्हे मुन्ने बेटे हैं, जिसमें बड़ा पुत्र 4 साल एवं छोटा 1 वर्ष का है। उसका मायका भी वार्ड नंबर 5 में ही है, हिना के पिता आबिद अंसारी भी वार्ड नंबर 5 में ही निवास करते हैं। 6 वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद दोनों का विवाह हुआ था, परंतु उक्त विवाह में मायके वालों की रजामंदी नहीं थी, मंजर और जेबा का वैवाहिक जीवन एकदम दुरुस्त चल रहा था कि 6 दिन पूर्व अचानक जेबा की तबीयत खराब हुई, जिसे पहले बरेली और उसके बाद हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां बीती शाम जेबा की दर्दनाक मौत हो गई, उसकी मौत से वार्ड नंबर 5 निवासी दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है, आज शनिवार को हल्द्वानी में मृत जेबा का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

और पढ़े  नैनीताल-कैंची धाम: 35 हजार वाहनों का दबाव, पहले से तय वीकेंड में क्यों बिगड़ा ट्रैफिक प्लान?
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…