लालकुआं पुलिस ने पकड़ा स्मैक तस्कर ।

लालकुआं पुलिस ने पकड़ा स्मैक तस्कर ।

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर के समीप टांडा रेंज स्थित डॏर्बी फील्ड के पास से एक स्मैक तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके पास से 6.09 ग्राम स्मैक व 4990 रुपए बरामद किए है साथ ही स्मैक तस्करी के लिए उपयोग में लाई गई मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जप्त किया है आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रहा है।
बताते चले कि लालकुआं नगर के साथ ही बिन्दुखत्ता व बरेली रोड के गांवों में स्मैक व अन्य नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिस कारण युवा पीढ़ी नशे के गर्त में डूबती जा रही है। जिसको देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा स्मैक व अन्य नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं संगीता के दिशा-निर्देशन पर कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा सोमवार की देर शाम को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की नगर से समीप टांडा रेंज स्थित डॏर्बी फील्ड के पास एक युवक बाईक से स्मैक की तस्करी के लिए खड़ा है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्मैक तस्कर को मौके पर ही पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम जय प्रकाश पुत्र मूल चन्द्र कोहली निवासी रेलवे कॉलोनी वार्ड नंबर चार थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.09 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई साथ ही स्मैक बेचने से प्राप्त 4990 सौ रुपये भी बरामद किए गए है वही पुलिस ने स्मैक तस्करी के लिए लाई गई बाइक संख्या UK06-BB-4002 को जप्त कर उसे सीज कर दिया पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस की धारा- 8/21के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और आगे भी चलता रहेगा उन्होने कहा कि बीते दिनों भी पुलिस द्वारा स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है।
इधर पुलिस टीम मे वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी,कास्टेंबल कमल बिष्ट,आनन्दपुरी,प्रहलाद मर्तोलिया,अन्य लोग शामिल थे।

और पढ़े  महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे CM धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…