पौड़ी- सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक में प्रवर्तन की धीमी कार्यवाही पर जिलाधिकारी नेगी की नाराजगी व्यक्त

पौड़ी- सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक में प्रवर्तन की धीमी कार्यवाही पर जिलाधिकारी नेगी की नाराजगी व्यक्त

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। सड़क सुरक्षा की इस मासिक समीक्षा बैठक में परिवहन, पुलिस व उप-जिलाधिकारियों द्वारा प्रवर्तन की धीमी कार्यवाही पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है।<strong>पौड़ी- सड़क सुरक्षा की  समीक्षा बैठक में  प्रवर्तन की धीमी कार्यवाही पर जिलाधिकारी नेगी की नाराजगी व्यक्त</strong>
मंगलवार को आयोजित सड़क सुरक्षा की मासिक समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग द्वारा ड्रंक एण्ड ड्राईव में न्यून चालानी कार्यवाही, उप-जिलाधिकारियों द्वारा एल्कोमीटर की उपलब्धता के बावजूद प्रवर्तन की कार्यवाही में सुस्ती बरतने जबकि पुलिस विभाग के कुछ थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रवर्तन में धीमी कार्यवाही पर सम्बन्धित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
सड़क सुरक्षा सबंधी प्रवर्तन की कार्यवाही में जनवरी से जून 2024 तक पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा कुल 22200 चालान किये गये जिसमें से 4196 चालानों पर संस्तुति की गयी है। पुलिस विभाग द्वारा कुल 18810 चालानों के सापेक्ष मात्र 806 मामलों पर हीं संस्तुतियां किये जाने को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।<strong>पौड़ी- सड़क सुरक्षा की  समीक्षा बैठक में  प्रवर्तन की धीमी कार्यवाही पर जिलाधिकारी नेगी की नाराजगी व्यक्त</strong>
जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नवनिर्मित मोटर मार्गो का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण करते हुए सहमति की दशा में मोटर मार्गो को यातायाता हेतु अनुमोदित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने एक ओर जहां उप-जिलाधिकारियों को सड़कों पर बिखरी निर्माण सामग्री (रोढी व बजरी) को हटवाने के निर्देश दिये हैं वहीं लोनिवि के अधिकारियों को सड़कों पर आने वाले मलवे को हटाने व गढ्ढों की मरम्मत प्राथमिकता के अधार पर करने के निर्देश दिये हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट-: अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी कल से, मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के आसार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…