कोटद्वार- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद पौड़ी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन,अध्यक्ष पद पर जनक भाटिया, महामंत्री गौरव ठाकुर हुए मनोनीत

कोटद्वार- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद पौड़ी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन,अध्यक्ष पद पर जनक भाटिया, महामंत्री गौरव ठाकुर हुए मनोनीत

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्व जीत सिंह नेगी के निर्देशानुसार एवं चुनाव अधिकारी उम्मेद सिंह रावत की देख रेख में गुरुवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की पौड़ी इकाई का गठन कर लिया गया है। गुरुवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जनक भाटिया को अध्यक्ष चुना गया, जबकि जगमोहन सेमवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।<strong>कोटद्वार- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद पौड़ी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन,अध्यक्ष पद पर जनक भाटिया, महामंत्री गौरव ठाकुर हुए मनोनीत</strong>
गुरुवार को आयोजित बैठक में सभी पदों पर सर्वसम्मति से निवार्चन हुआ। कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार उम्मेद सिंह रावत व अजय सरल को संरक्षक बनाया गया है । वहीं जनक भाटिया को अध्यक्ष, जगमोहन सेमवाल को उपाध्यक्ष, गौरव ठाकुर को महामंत्री, अजय वर्मा को कोषाध्यक्ष व अंजना गोयल को संयुक्त सचिव बनाया गया है । <strong>कोटद्वार- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद पौड़ी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन,अध्यक्ष पद पर जनक भाटिया, महामंत्री गौरव ठाकुर हुए मनोनीत</strong>कार्यकारिणी सदस्यों में विकास वर्मा, रवि डुकलान, देवेन्द्र चौहान, दीपक जखमोला, विनय कैंथोला, अनन्त पोखरियाल को शामिल किया गया है। तय किया गया कि संगठन पत्रकारों के हितों की लड़ाई में अग्रणी रहेगा। इस अवसर पर पुष्कर सिंह पंवार, विकास गौड़, सुदेश कोटनाला, कुंवर चौधरी, गौरव गोदियाल सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे ।

और पढ़े  देहरादून -BJP की सांगठनिक बैठक: उत्तराखंड पहुंचे राम माधव ने नेताओं में भरा जोश, बोले-बहुमत नहीं, इस बार बहुत मत चाहिए
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…