2024 बजट: उत्तराखंड में रेलवे को मिले 5131 करोड़ रुपये, अब 4 नई परियोजनाओं को मिलेगी गति

2024 बजट: उत्तराखंड में रेलवे को मिले 5131 करोड़ रुपये, अब 4 नई परियोजनाओं को मिलेगी गति

आम बजट में उत्तराखंड को रेलवे के लिए 5131 करोड़ रुपये मिले हैं। यह जानकारी बुधवार को वर्चुअल प्रेस वार्ता में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और चार नई परियोजनाओं को भी गति मिलेगी। वहीं, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम 2026 तक पूरा हो जाएगा।

रेल मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश, उत्तरकाशी, बागेश्वर, गरसैंण, बागेश्वर, टनकपुर और देहरादून- सहारनपुर रेल लाइन की डीपीआर भी बनेगी।
बता दें कि हर साल प्राकृतिक आपदाओं का दर्द झेलने वाले हिमालयी राज्य उत्तराखंड की चिंता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में दिखी थी। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए केंद्रीय सहायता देने का जिक्र किया था। वहीं, उत्तराखंड को स्पेशल पैकेज देने की बात भी कही थी।

और पढ़े  भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: CM धामी ने पेश किया अनुपूरक बजट, विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल तक स्थगित
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…