नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

लालकुआं क्षेत्र अतर्गत हल्दूचौड़ में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों की नि:शुल्क स्थास्थ्य जांच की गई साथ ही आवश्यक दवाइयां भी दी गई।उक्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन बुबु पैथोलॉजी लैब के सहयोग से किया गया। वही शिविर में सुशीला तिवारी हल्द्वानी के वरिष्ठ चिकित्सक एच.पी.पटेल, के अलावा लैब चिकित्सक धर्म सिंह अधिकारी,मनोहर सिंह बोरा, बोरा,दीपक कुमार,मनीषा कोली,नीमा मेर प्रमोद कुमार,पंकज जोशी शामिल थे। जिनके द्वारा शिविर में 300 से अधिक मरीजों के ब्लड प्रेशर,शुगर,ब्लड़,ईसीजी,
थायराइड,कोलेस्ट्रॉल,यूरीन,
गठिया के टेस्ट एंव अन्य बीमारियों की जांच पड़ताल कर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सेवा का लाभ लोगों को दिया।
इस मौके पर बुबु पैथोलॉजी लैब के संचालक राजेन्द्र अधिकारी ने बताया कि मानव सेवा एंव समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है जब भी मौका मिलता है इस तरह के शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा करता हूं जिससे अबतक हजारों लोग लाभान्वित हो चुके है इसी कड़ी में आज उनके द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
उन्होने कहा कि लोगों को अपनी स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए क्योकि समय पर छोटी बीमारियों का भी इलाज नही होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है पैस के अभाव में लोग समय पर छोटी बीमारियों का इलाज नही करा पाते है जिसके कारण आगे चलकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है वही आर्थीक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ता है इसलिए लोगों को पहले ही इलाज करा लेना चाहिए उन्होने कहा कि इन कारणों को देखते हुए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इधर डॉ एच.पी.पटेल ने शिविर में आए लोगों को बीमारी एंव आपातकालीन स्थिति से बचाव के टिप्स बताया उन्होने मरीजों को संयम के साथ ऐहतियात बरतते हुए प्राथमिक उपचार व घरेलू नुस्खे के विषय में विस्तारपूर्वक बताया इस आयोजन से शिविर में आने वाले लोग काफी खुश दिखे उन्होने उक्त कार्यक्रम आयोजन के लिए बूबू पैथोलॉजी लैब का आभार जताया और कहा कि यह बेहतर पहल है इस तरह के कार्यक्रम से गरीब व वंचितों को थोड़ी सहुलियत मिलती है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट,पूर्व विधायक नवीन दुम्का,जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला,ग्राम प्रधान सीमा पाठक,पूर्व ग्राम प्रधान चन्द्रशेखर पंत, रोहित बिष्ट,हल्दूचौड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष खीमा बिष्ट,प्रेसक्लब अध्यक्ष प्रमोद बमेठा,समाजसेवी सुशील यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  हरिद्वार: उर्मिला सनावर को सामान्य महिला बैरक में रखा, परेड में भी हुईं शामिल, मिलने पहुंचे भाई-बहन और बेटी
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…