गुजरात राज्यसभा चुनाव: चारों सीटों पर निर्विरोध जीते भाजपा उम्मीदवार, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

Spread the love

गुजरात की चार राज्यसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से निर्विरोध घोषित किया गया है। इसलिए अब 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव गुजरात में नहीं होंगे। निर्वाचन आयोग ने भाजपा के राजुभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को निर्विरोध घोषित किया है।

 

मौूजदा गुजरात विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या 161 है। कांग्रेस की 12 और आम आदमी पार्टी की केवल पांच सीटें हैं। इसलिए किसी भी विपक्षी दल ने उम्मीदवार नहीं उतारा। इसी वजह निर्वाचन आयोग ने गुजरात में भाजपा के चारों उम्मीदवारों को निर्विरोध घोषित कर दिया है।

 

निर्विरोध चुने गए चार उम्मीदवार कौन हैं?

मुकेश राठवा: छोटा उदयपुर जिले के क्वांट से ताल्लुक रखते हैं। यह एक जनजातीय क्षेत्र है। वह भाजपा के महासचिव और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष रहे हैं।

 

जितेंद्र कंजारिया: सतवाड़ा समाज से आते हैं। देवभूमि द्वारका जिले के एक प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता हैं। वह जिला पंचायत की कार्यकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष, खंभालिया के पूर्व विधायक मेघजीभाई कंजारिया के बेटे हैं। उनके पिता मेघजीभाई कंजारिया का 2021 में कोरोना के कारण निधन हो गया।

मानसिंह परमार: राजपूत समाज से ताल्लुक रखते हैं, जो वर्तमान में गुजरात प्रदेश भाजपा बख्शी पंच मोर्चा के अध्यक्ष का पदभार संभाल रहे हैं।

राजू शुक्ला: ब्राह्मण समुदाय से हैं। कड़ी-कलोल इलाके के रहने वाले हैं। भाजपा कार्यकर्ता हैं और वर्तमान में सुरेंद्रनगर के प्रभारी हैं।

चुनाव का पूरा कार्यक्रम 

  • चुनाव अधिसूचना: 1 जून 2026
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 8 जून 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच: 9 जून 2026
  • नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 11 जून 2026
  • मतदान और परिणाम: 18 जून 2026
और पढ़े  ब्रजमंडल यात्रा- यात्रा मार्ग पर 2200 पुलिस जवान, पैरा फोर्स तैनात, नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी नजरबंद

गुजरात से राज्यसभा में कांग्रेस के इकलौते सांसद और प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। इसके चलते जून के बाद राज्यसभा में गुजरात कांग्रेस का प्रतिनिधित्व शून्य हो जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा…


    Spread the love

    हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

    Spread the love

    Spread the loveउकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली…


    Spread the love