नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

उत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।

 

अब रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के निकट क्षेत्र को हाई कोर्ट परिसर के लिए संभावित स्थान के रूप में देखा जा रहा है। इसके लिए शासन और जिला प्रशासन स्तर पर विभिन्न पहलुओं पर मंथन और शुरुआती प्रक्रियाएं चल रही हैं।

अभी नहीं लिया अंतिम निर्णय

सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित स्थल की उपलब्ध भूमि, पहुंच मार्ग, यातायात व्यवस्था, पर्यावरणीय प्रभाव और अन्य प्रशासनिक आवश्यकताओं का परीक्षण किया जा रहा है। हालांकि अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और विभिन्न तकनीकी व कानूनी पहलुओं की जांच जारी है।

कोर्ट से जुड़ी समिति भी जांच को पहुंच चुकी है। जबकि इससे पहले भी हाई कोर्ट को गौलापार क्षेत्र में स्थापित करने की योजना पर भी गंभीरता से काम किया गया था। उस समय आवश्यक भूमि चिह्नीकरण और अन्य प्रक्रियाएं भी आगे बढ़ी थीं, लेकिन वन भूमि और पर्यावरणीय स्वीकृतियों से जुड़े मुद्दों के कारण परियोजना अटक गई।

दरअसल, नैनीताल में सीमित जगह है। यातायात दबाव और पर्यटन गतिविधियों बढ़ने से स्थानीय लोगों से लेकर आम जन को परेशानी हो रही है। इसे लेकर हाई कोर्ट को मैदानी क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग भी समय-समय पर उठते रही है। इसके साथ ही न्यायिक कार्यों के लिए आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों और अधिकारियों की बढ़ती संख्या के कारण भी पर्याप्त स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

 

 

और पढ़े  काठगोदाम-लालकुआं बाईपास के लिए 6 माह में होंगे टेंडर, डीपीआर बनाने का काम शुरू किया

बेलबाबा क्षेत्र में हाई कोर्ट परिसर स्थापित होने की स्थिति में हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक एवं अन्य गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलने की संभावना रहेगी। फिलहाल सभी की नजर शासन स्तर पर होने वाले आगामी निर्णयों पर टिकी हुई है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश, 15 अक्तूबर के बाद CM खुद दौरा कर देखेंगे हाल

    मुख्यमंत्री धामी 15 अक्तूबर के बाद स्वयं सड़क मार्ग से यात्रा कर गड्ढा मुक्त सड़कों की हकीकत देखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के कारण सड़कों पर हुए…

    CM धामी ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा: तहसीलों का औचक निरीक्षण करें डीएम, पेयजल की ऑडिट रिपोर्ट 15 दिन में

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तहसीलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भूमि धोखाधड़ी रोकने के लिए…