देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, चालक ने अस्पताल में तोड़ा दम

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर सोमवार रात करीब 11 बजे देवप्रयाग से तीन किलोमीटर आगे दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पीछे चल रहे ट्रक का चालक कुलदीप कुमार (38) पुत्र भगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे ट्रक से निकालकर सीएचसी बागी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई।

 

प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि कुलदीप रेलवे का सामान ज्ञासू, श्रीनगर पहुंचाकर वापस ऋषिकेश लौट रहा था। चालक ने पुलिस को बताया था कि उसका ट्रक बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। कुलदीप मूल रूप से धौलपुर, मुखियों का मोहल्ला, सरमुर्मेश्वर, हापुड़ जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  हल्द्वानी: हाथ से उखड़ गई नई सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
  • Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास परियोजना: वन भूमि हस्तांतरण की अड़चन दूर, क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में हुआ फैसला

    ऋषिकेश बाईपास परियोजना के वन भूमि हस्तांतरण की अड़चन दूर हो गई है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त समिति (आरईसी) ने लोनिवि के अवनत वन…

    रुड़की: पुलिस के सामने बोली नाबालिग-साहब! मां और सौतेले पिता से बचा लो, देह व्यापार को करते हैं मजबूर

    रुड़की शहर के एक मोहल्ले में नाबालिग को गलत गतिविधियों में धकेलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग ने अपनी सगी मां और सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाते…