नैनीताल- नन्हे जादूगर’ की चमकेगी किस्मत: ‘क्यों न वो दुनिया का बेहतरीन जादूगर बने?’ कायल हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा

नैनीताल की सड़कों पर जादू का करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले एक बालक की प्रतिभा ने देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने बालक की प्रतिभा की खुलकर सराहना की और उसके बारे में जानकारी मांगी है।

 

करीब 1 मिनट 39 सेकंड के वीडियो में बालक आत्मविश्वास और सहजता के साथ जादू के करतब दिखाता नजर आ रहा है। उसकी प्रस्तुति, संवाद शैली और मासूम अंदाज ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग उसकी प्रतिभा की प्रशंसा कर रहे हैं।

 

आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह बच्चा बेहद प्रतिभाशाली है। उन्होंने सवाल किया कि क्या वह अभी भी नैनीताल की सड़कों पर प्रदर्शन करता है। साथ ही उन्होंने इच्छा जताई कि यदि संभव हो तो वे न केवल उसकी पढ़ाई में सहयोग करना चाहेंगे, बल्कि जादू कला के प्रति उसकी रुचि को भी आगे बढ़ाने में मदद करना चाहते हैं।

 

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस बालक के भीतर असाधारण क्षमता दिखाई देती है और उसे उचित मार्गदर्शन व अवसर मिलें तो वह भविष्य में दुनिया के बेहतरीन जादूगरों में शामिल हो सकता है। उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बच्चे की खोज और उसकी मदद को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

और पढ़े  हल्द्वानी: ममता की गोद से जुदा कर 6 माह की मासूम को मंदिर में छोड़ा, अंजान ने सीने से लगाकर चुप कराया

 

बताया जा रहा है कि यह बालक मूल रूप से रामनगर क्षेत्र का रहने वाला है और नैनीताल सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर अपने जादुई करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करता रहा है। स्थानीय स्तर पर भी उसकी कला को सराहा जाता रहा है, लेकिन अब आनंद महिंद्रा जैसे बड़े उद्योगपति की नजर उस पर पड़ने से उसकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की संभावना बढ़ गई है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…