भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की गई जान।

नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के प्राइवेट यूनिवर्सिटी में तैनात एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने से अचेत हुए युवक को यूनिवर्सिटी के कर्मचारी भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जानकारी के अनुसार तेज सिंह बोहरा (35) नारायण सिंह बोहरा निवासी जमराड़ी ओखलकांडा भीमताल स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में काम करता था।

 

 

शनिवार की सुबह 11 बजे अचानक सफाई के दौरान बिजली की लाइन से करंट लग गया। करंट लगने पर यूनिवर्सिटी के कर्मचारी उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। साथ ही पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

 

 

और पढ़े  देहरादून - हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा
  • Related Posts

    पटाखे का लालच देकर कर दी हैवानियत: उत्तराखंड में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

    काशीपुर आईटीआई क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया और झाड़ियों में…

    असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी

    असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से…