देहरादून- BJP के 22 प्रकोष्ठों में प्रदेश संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची

देहरादून में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों में प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कुल 22 प्रकोष्ठों के लिए जिम्मेदारियों का निर्धारण करते हुए नियुक्तियों की सूची जारी की है।

 

 

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा विभिन्न वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से प्रकोष्ठों में नए दायित्व सौंपे गए हैं।

 

 

पार्टी की ओर से जारी सूची में 22 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों और सह-संयोजकों के नाम शामिल हैं। भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

 

 

और पढ़े  उत्तराखंड: जनजागरूकता के लिए नई पहल, हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन
  • Related Posts

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…