9 नवंबर से प्रारंभ होगा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

9 नवंबर से प्रारंभ होगा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

धार्मिक नगरी अयोध्या में 11 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव के आयोजन में कुम्हार परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को दीपोत्सव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बार पिछले 6 वर्षों की अपेक्षा राम की पैड़ी पर दीपक जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 21 लाख दीपक जलाए जाने की तैयारी की जा रही है। राम की पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट को मिलाकर 47 घाटों पर दीपक जलाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कुम्हार परिवारों से 24 लाख दियों को खरीदने की तैयारी की गई है।बकायदा इसका टेंडर हो चुका है।इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 9 नवंबर से प्रारंभ होगा और 11 नवंबर को दीपोत्सव का आयोजन होगा।दीपोत्सव के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को बुलाए जाने की तैयारी हो रही है। इस दीपोत्सव में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ केंद्र वा प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होंगे।वही डा राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रतिभा गोयल ने बताया की 21 लाख दीपो को जला कर पुराने रिकार्ड को तोड़ते हुए नए विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा।यह दीपोत्सव कुम्हार परिवारों के लिए खास क्योंकि 21 लाख दियों को कुम्हार परिवारों से खरीदा जायेगा।अवध विश्वविद्यालय से संबंधित महा विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को इसमें वोलेंटियर के रूप में नियुक्त किया जाएगा । 25 हजार वॉलेटियर नियुक्त होंगे।इस संबंध में विश्वविद्यालय लगातार बैठके कर रहा है।

और पढ़े  अयोध्या- अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love
  • Related Posts

    हैवानियत- मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।…


    Spread the love

    CM Yogi-: गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the love सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर पहले जलाभिषेक किया उसके बाद महंत नारायण गिरी ने पटका पहना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *