मंडल द्वारा सितम्बर-23 में टिकट चेकिंग आय ₹4.42 करोड़ हुई ।।

मंडल द्वारा सितम्बर-23 में टिकट चेकिंग आय ₹4.42 करोड़ हुई ।।

बिना टिकट तथा अनाधिकृत यात्रियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्रीमती रेखा शर्मा के निर्देश पर विभिन्न प्रकार के विशेष टिकट चेकिंग अभियानों को नियमित रूप से संचालित किया जाता है | इन्हीं गतिविधियों के अंतर्गत सितम्बर-23 में ₹ 4.42 करोड़ की आय हुई जो गत वर्ष से 22.58% अधिक रही एवं मुख्यालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य से भी 16.42%अधिक रही I इस दौरान 30302 यात्री बिना टिकट तथा 35508 यात्री अनियमित यात्रा करते हुए पकड़े गए जिनसे रेल नियमानुसार जुर्माना वसूला गया I इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर तथा ट्रेनों में गंदगी करने वाले यात्रियों से भी जुर्माना वसूला गया I सम्मानित रेल यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे निर्धारित टिकट लेकर ही यात्रा करें I यात्रीगण बुकिंग ऑफिस के अतिरिक्त UTS ऑन मोबाइल ऐप, स्टेशनों के निकट जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक एवं ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन द्वारा भी अपनी यात्रा के टिकट प्राप्त कर सकते हैं I यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर किसी भी प्रकार की रेल सम्बन्धी सहायता हेतु रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 एवं रेल मदद ऐप के द्वारा सूचित कर सहायता प्राप्त कर सकते है I

(रेखा शर्मा )
*वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,*
*उत्तर रेलवे, लखनऊ*

और पढ़े  एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के CEO, गोविंद देव गिरी नियुक्त किए गए महासचिव
  • Related Posts

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…

    वाराणसी में बाढ़: PM मोदी ने डीएम से फोन पर ली जानकारी, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा

    काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर वार्ता कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने गंगा…