जेसीबी से सड़क खोदने के मामले विधायक के करीबी समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

जेसीबी से सड़क खोदने के मामले
विधायक के करीबी समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

शाहजहांपुर बुधवार को जेसीबी से सड़क खोदने के मामले में ठेकेदार की तहरीर के आधार पर विधायक के करीबी समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है इस मामले में जहाँ ठेकेदार ने उत्पीड़न का जिक्र किया
वही भाजपा विधायक ने ठेकेदार पर रोड निर्माण में गुणवत्ता को लेकर जाँच की मांग के बाद उनको बदनाम करने की साजिश बताते हुए जगबीर को प्रतिनिधि मानने से इंकार करते हुए इसको ठेकेदार की साज़िश करार दिया
वही एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने इस मामले में सख्त कार्यवाही का आदेश ज़ारी किया <strong>जेसीबी से सड़क खोदने के मामले   विधायक के करीबी समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर </strong>
शाहजहांपुर पुवायां, निगोही, तिलहर जैतापुर, दातागंज बदायूं रोड का सात किलोमीटर का राजमार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। रोड निर्माण का ठेका गोरखपुर की शकुंतला सिंह फर्म को मिला है। ठेकदार के कर्मचारी पिछले काफी समय से रोड चौड़ीकरण करने का कार्य कर रहे हैं। ठेकेदार रमेश सिंह की तरफ से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है बीते 2 अक्टूबर की रात जगबीर खुद को विधायक का प्रतिनिधि बताते हुए 15-20 अज्ञात व्यक्तियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर जेसीबी मशीन लेकर आए। उन्होंने स्टाफ और रोड निर्माण का कार्य कर रहे कार्मिकों को लाठी-डंडो से जमकर पीटा। काम करने से रोकते हुए कर्मचारियों को भगा दिया। मशीनों और प्लांट में आग लगाने की धमकी दी। प्लांट को हटाने के लिए कार्मिकों के साथ जोर-जबरदस्ती की गई। जेसीबी मशीन से निर्माणाधीन रोड को जगह जगह से खोद दिया गया। रोड को छति तो हुई साथ ही कंपनी को भी नुकसान हुआ है। शासकीय संपत्ति को छति पहुंचाई गई, राजकीय कार्यों में बाधा डाली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस के करीबी जगबीर और उसके 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कटरा विधानसभा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस ने बताया कि रोड निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर जाँच के लिए पात्र लिखा था इसलिए आरोप लगाए गए हैं,जो निराधार हैं। यदि मारपीट हो रही थी तो रात में डायल 112 या फिर थाने पर सूचना देना चाहिए थी पुलिस जाँच में सच सामने आ जाएगा सी मामले में एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि, जगबीर सिंह नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ पहुंचकर जेसीबी से रोड को छति पहुंचाई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इसमे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  UP: पंचायत चुनाव में मतदाता बनने के लिए गांव में छह माह रहना जरूरी, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…