अब भ्रमण पथ बनाने की तैयारी..

अब भ्रमण पथ बनाने की तैयारी..

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर तक पहुंचने वाले जन्मभूमि पथ, रामपथ और भक्ति पथ के बाद अब भ्रमण पथ बनाने की तैयारी की जा रही है..यह भ्रमण पथ अब काशी की तर्ज पर राम मंदिर को सरयू नदी से जोड़ेगा.इसके पूरा होने पर रामभक्त सरयू स्नान के बाद सीधे रामलला के दर्शन के लिए जा सकेंगे, इस योजना पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.जिसमें सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।यह पथ राजघाट से सरयू नदी के घाटों से होते हुए भगवान श्री राम के मंदिर तक बनाया जाएगा।इस पथ में हेरिटेज टाइल्स और पत्थरों की परत के साथ-साथ भगवान राम के जीवन के दृश्यों को दर्शाती पेंटिंग्स की मदद से पथ की दीवारों को सजाया जाएगा।सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण की लागत का अनुमान यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा लगाया गया है।वही पर्यटन विभाग अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि पर्यटन विभाग की योजना है कि श्रद्धालु और पर्यटक सरयू नदी में स्नान करने के बाद कई मार्गो से मंदिर तक पहुंच सके। इससे भीड़ का दबाव भी एक मार्ग पर कम हो जाएगा। अभी तक की योजना में राम पथ होते हुए भक्ति और जन्मभूमि पथ पर श्रद्धालु और पर्यटक जा रहे हैं। लेकिन भ्रमण पथ बन जाने के बाद सरयू न में स्नान करने के बाद सीधे राम जन्मभूमि परिसर तक जा सकें.. जानकारी के मुताबिक इसके बीच में कुछ मीटर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग भी पड़ता है। इसलिए यहां पहले से ही चौड़ीकरण का प्रस्ताव मूर्त रूप ले रहा है।

और पढ़े  शिक्षामित्रों को हाईकोर्ट से झटका, स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग खारिज
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…