लालकुआं: टनल में फंसे 41 मजदूरों के सकुशल निकालने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया सुंदरकांड का पाठ

लालकुआं: टनल में फंसे 41 मजदूरों के सकुशल निकालने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया सुंदरकांड का पाठ

उत्तराकाशी के सिलक्यारा गांव में निर्माणधीन टनल के अदंर बीते दस दिन से फंसे 41 मजदूरों के सकुशल निकालने के लिए बिन्दुखत्ता कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का पाठ पढ़कर श्री हनुमान महाराज जी से प्रार्थना की है।
बताते चले कि बिन्दुखत्ता कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू के नेतृत्व में आज दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा गांव में निर्माणधीन टनल में बीते दस दिन से फंसे 41 मजदूरों के सकुशल बाहर निकालने को लेकर लालकुआं के अवंतिका देवी मंदिर में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जिसमें कार्यकर्ताओं ने सभी मजदूरों के लिए श्री हनुमान से प्रार्थना की। <strong>लालकुआं: टनल में फंसे 41 मजदूरों के सकुशल निकालने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया सुंदरकांड का पाठ</strong>इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुऐ कहा कि सरकार ने मजदूरों के लिए कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये थे जिसके चलते बड़ी दुर्घटना हुई। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ पैसे कमाने में लगी हुई है उसे मजदूरों की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने प्रदेश सरकार की पोल के पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी, CM ने जताया पीएम मोदी का आभार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…