अयोध्या:- रामनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी,सीएम योगी ने किया गरम भोजन योजना का शुभारंभ ।।

अयोध्या:- रामनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी,सीएम योगी ने किया गरम भोजन योजना का शुभारंभ ।।

सीएम योगी अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां गरम भोजन योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने अपने हाथ से बच्चों को परोसकर खाना खिलाया। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 03 से 06 वर्ष के बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराए जाने हेतु हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया। यूपी के 35 जनपदों में 3,401 आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह योजना चलाई जाएगी।

बच्चों को मिलेगा राम का आर्शीवाद
इस मौके पर महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा अयोध्या श्री राम की नगरी है। इस योजना का शुभारंभ यहां से होने से बच्चों को श्री राम का आशीर्वाद मिलेगा। यह योजना बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग के संयोजन से योजना संचालित होगी।

इसके बाद वह बड़ाभक्तमाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीसीताराम को सोने का मुकुट-छत्र पहनाएंगे। इसके अलावा हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगे।

राममंदिर आंदोलन के अग्रणी संत और बड़ाभक्तमाल के बड़े महंत कौशल किशोर दास की इच्छा पर सीएम योगी अयोध्या आए हैं। साकेतवासी आचार्य रामशरण दास की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंदिर के गर्भगृह में विराजमान भगवान श्रीराम और माता सीता को स्वर्णिम मुकुट, छत्र कुंडल और हार को अपने हाथों से पहनाएंगे। चांदी से बने आभूषणों में लगभग एक किलो सोने की परत लगाई गई है।

और पढ़े  अयोध्या- बैठक में मौजूद संत महंत,सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन

बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास ने बताया कि भगवान के स्वर्णिम मुकुट और कुंडल को मंदिर से जुड़े भक्तों के सहयोग से तैयार कराया गया है। भक्त अपने आराध्य को सोने-चांदी के आभूषणों में देखना चाहते थे। इसलिए सभी ने श्रीराम और माता सीता को सजाने की इच्छा जाहिर की। इन आभूषणों के निर्माण में चांदी के साथ एक किलो से ज्यादा सोना लगा है।

  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…