हल्दूचौड़:- गन्ना सेंटर में चलाया गया स्वच्छता अभियान.

हल्दूचौड़:- गन्ना सेंटर में चलाया गया स्वच्छता अभियान.

रिम्पी बिष्ट

सम्पूर्ण उत्तराखंड में आज स्वच्छता पखवाड़े के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है, नैनीताल हाईकोर्ट परिसर में भी न्यायाधीशों द्वारा सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया। तो हल्दूचौड़ के गन्ना सेंटर में एसडीएम मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में बृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि डीएम नैनीताल द्वारा आज के स्वच्छता अभियान में लालकुआं क्षेत्र के लिए नामित किया था। ऐसे में आज उन्होंने लालकुआं व हल्दूचौड़ क्षेत्र के कई जगहों पर सफाई अभियान में भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया है, एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा यह एक दिन का नहीं दैनिक जीवन का हिस्सा है ऐसे में सभी को अच्छी आदत के रूप में अपने आसपास पर्यावरण को साफ सथरा रखने का प्रयास करना चाहिए।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, खण्ड विकास अधिकारी दीवान सिंह कन्याल, ग्राम विकास अधिकारी संजय डबराल, पटवारी सुनीता लोहनी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदू खोलिया, महामंत्री रिम्पी बिष्ट, ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला, ललित सनवाल, कन्नू दुम्का, भास्कर भट्ट, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन प्रसाद, एलबीएस छात्र संघ अध्यक्ष विजय सिंह सामन्त, युवा छात्र नेता राजा धामी, अलकनंदा स्वयक्त सहकारिता, शिव शक्ति संगठन अध्यक्ष डॉली अग्रवाल, गंगा जोशी, प्रेमा बमेटा, अशोक जोशी, भुवन पवार, सुंदर मनवाल सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।

और पढ़े  हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत बहे 3 युवक, एसडीआरएफ ने दो को बचाया, चालक लापता
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…